मिट्टी के दीयों को 2 घंटे पानी में भिगोकर सुखाएं, फिर ब्राइट रॉयल ब्लू या रेड एक्रिलिक कलर का बेस लगाएं।
फैब्रिक ग्लू की मदद से दीये के किनारों पर रंग-बिरंगे कुंदन स्टोन्स और गोल्डन बीड्स चिपकाएं।
3D फैब्रिक आउटलाइनर से दीये के अंदर और बाहर बारीक मांडला और पत्तियों के स्ट्रोक्स बनाएं।
नींबू और नमक या पीतांबरी से पीतल के पुराने दीयों को चमकाएं। वे सोने जैसे दमकने लगेंगे।
देहरी के चौमुखी दीपक को लाल कुमकुम और हल्दी से स्वस्तिक बनाकर सजाएं, जो चारों दिशाओं से सुरक्षा देता है।
दीपक को हवा से बचाने के लिए ग्लास चिमनी का उपयोग करें। यह सुरक्षित रहती है और रातभर लगातार जलती है।
अपने हाथ से तैयार किए कुंदन दीयों को पूजा थाली में सजाकर इस दिवाली मां लक्ष्मी का स्वागत करें!