गंगा स्नान के बाद अरवा चावल, चने की दाल और सेंधा नमक में बनी कद्दू की सब्जी खाकर 4 दिवसीय महाव्रत शुरू होता है।
शाम को आम की लकड़ी पर मिट्टी के चूल्हे में गुड़ की खीर और रोटी का भोग लगाकर व्रती 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू करते हैं।
शुद्ध देसी घी, गेहूं के आटे और गुड़ से शुद्धता के साथ बनाया गया ठेकुआ छठ पूजा का मुख्य पावन प्रसाद है।
कमर तक पानी में खड़े होकर सूप में ठेकुआ, डाभ नींबू व फल सजाकर डूबते सूर्य को दूध और जल का अर्घ्य दिया जाता है।
मन्नत पूरी होने पर 24 गन्नों का मंडप बनाकर मिट्टी के हाथी (कोसी) के चारों तरफ दीप जलाकर रातभर भजन गाए जाते हैं।
भोर में लालिमा छाते ही उगते सूर्य देव को अंतिम अर्घ्य अर्पित कर संतान सुख, आरोग्य और दीर्घायु की प्रार्थना की जाती है।
अर्घ्य के बाद कच्चा अदरक और गुड़ खाकर व्रत तोड़ा जाता है। बड़ों का आशीर्वाद लेकर सभी में ठेकुआ प्रसाद बांटा जाता है।